एक-शिव मेरे
"एक-शिव" मेरे हैं यहां
चतुर्दिक से,
हर
दिशा से..
प्राप्य हैं, तुम जहां भी हो..
आओ जिधर से
कोई भी
हो,
भावना से, कामना से,
पापमुक्ती चाहना से, मुक्त हों
मिलना चाहो, रात दिन!
तुम कभी मिल लो..
श्रीरामनाथेश्वर हैं वो.. रामेश्वरम में।
दीर्घ-दीर्घा राजती
चहुंओर है
रंगीन कैसी! चौड़ी.. चौडी..
देवताओं की, गली हों.. लंबी लंबी, कतारों में
तुम जिधर भी हो।
गर्भ गृह है, महेश्वर-अम्माल का
पार्श्वगत.. क्या भव्य सुंदर
सामने नंदी हैं बैठे
विशाल से
दीप राजित कैसा जग मग
स्वर्ण आभा फैलती, है श्यामले उन पृष्ठ में
गूंजता स्वर
महादेवा, जय महेश्वर.. मातु अम्मल
गिरिनन्दिनी, गिरिवर्धिनी, आदिशक्ति, महेश्वरी..
घेरे हुए, सुर, देवता, गंधर्व, योगी,
शक्तियाँ, यक्षेश्वरी, मनोहरी
कैसी हैं सुंदर! कैसी सुंदर!
बीच में हैं, भस्म भोगी, मौन शिव, मेरे शंकर..
आदि शंकर।
बाईस हैं श्री कुंड सुंदर!
प्रांगण के यहां अंदर
अमृत लिए.. अति शांतिकर..
नव लक्ष्मी वीरता, धन धान्य से..ऐश्वर्य देतीं,
जय विजय करतीं संतान तक
विराजती हैं कैसी सुंदर:
पंक्तियों में एक ही दीवार पर।
देवता और देवियां तुम्हे दिखेंगे
धवला धवल..
चंदन सुशोभित मस्तकों पर
श्वेत सुंदर.. मनोहर..! हर रास्तों पर
छबि छप गई है,बिन सभी की मेरे मन पर
स्वर्णवर्णी, सुवर्ण-परणी, बिनाभूषण
आभूषण सुसज्जित अहा दिव्यम, अतीव दिव्यम।
देवता और देवियों सम..!
कोई जश्न हो.. और लोग हों,
कुछ नाचते से,
मन
सभी के खुश हों, अंदर
गंधर्व! बाला, अप्सराएं संग श्रीधर!
हर तरफ! जी हर तरफ..
मलयामलम, केरलम, द्रविड़वर तम, महराष्ट्रियन
सम्पूर्ण भारत एक संग..
लहरता लहर लेता
सागरों की तरंगों सा
रेला लगा है, मेला लगा है, अनन्यतम..
सच यहां अनन्यतम...!
सागर है फैला चरण तक
पग धो रहा
प्रक्षालता.. दिवस निशि..
मंदिर का इस..
तीनों तरफ से, द्वीप है यह..
बस जुडा एक सेतु से, मात्र बस इस भारती से,
सेतु था, एक तब बना श्री रामसेतु रामेश्वरम..
लंका विजय को.. रावण वधन को।
सत्य की वह विजय थी, मनुष्यता की..
दुष्टता पर..
पर
अन्दर कहीं एक
भावना थी, युद्ध के उस अंत की,
विनाश की, रावण वधन की, राक्षसों के हनन की
वध किसी का हो, श्रीराम से भी
गलत था,
प्रायश्चित में इस इतना बड़ा मंदिर बना
आदि शिव से प्रार्थना थी, मुक्ति से उस पाप की..।
एक-शिव मेरे, चतुर्दिक, हर दिशा से..
प्राप्य हैं, तुम जहां भी हो..
आओ जिधर से
कोई भी
हो,
भावना से, कामना से,
मुक्ति की भी चाहना से
मिलना चाहो, रात दिन! तुम कभी मिल लो..
श्रीरामनाथेश्वर हैं वो.. रामेश्वरम में।
जय प्रकाश मिश्र
Comments
Post a Comment