निकलता हूँ रोज लेकर सिकारा।
निकलता हूँ रोज लेकर सिकारा मैं समय की बहती नदी पर, डालता हूँ जाल मन.. का, ध्यान के उस भंवर में, समर्पण से, भाव से, साध लेकर, बैठता हूं, सच कह रहा हूँ, आस लेकर आज 'वह' मछली मिले..। डूब जाता हूँ मैं गहरे साथ साथी उसी के, तली में तब तक हूं रहता.. दर बदर, मैं घूमता, ढूंढता उसे.. शाम को हर, देर तक अंधेरा होने.. से पहले निरखता हूं ध्यान में छाया कहीं उस साक्षी की एक तो मुझको मिले। पानी में दोनों, यहीं हैं, संसार में पानी है उसमें और मुझमें एक ही, पर फर्क है विक्षुब्ध मैं, शांत है..वह! निसर्ग है, सोचता बूढ़ा हुआ कैसे मिलूं साथी मैं तुमको अंकुश धरूं, कैसे मैं मन पर? यह भागता है, मछलियों सा फुदकता है, गेंद सा लौट आता, स्टिंग, जैसा.. डांट खाकर, बैठता है बिल्लियों सा ताक में, फिर भी है रहता एक कोने.. मुझमें अरे यह। क्या करूं, दुनियां है ये.. रंगीन कितनी, लुभानी, और मन! मिट्टी का है, यह! निकलता हूँ रोज लेकर सिकारा मैं समय की बह...