जिंदगी बस एक तमाशा ही थी।

सच कहूं तो 

ये जिंदगी बस

एक तमाशा ही थी।

देखना ही तो था, 

तटस्थ रहकर, 

आनंद से बैठ कर इसे

समय समय पर,

समय समय तक।


चीजें तो होती ही रहती हैं,

लगभग सारी अपने आप, 

बस आप

पवित्र रहो 

मन वाणी कर्म से

जीवन में, जीवन भर। 


हम जबरदस्ती का बोझ 

लिए फिरते हैं।

सारी परेशानियां, 

जो जो हो सकती हैं, 

जीवन भर की, जीवन भर में

सोच सोच कर,

डर, भय, 

लोक लाज 

के चलते 

सीने पे 

चौबीसों घंटे, रखे रहते हैं।


हम कयास की 

एक काल्पनिक 

दुखदाई दुनियां में 

अपनी वास्तविक 

सुंदर दुनियां को छोड़ 

सामान्यतः जीते हैं।


नतीजा 

अवसाद, 

पीड़ा, दुख, 

अकारण का भय

लज्जा, अपयश का डर

अपनी दुर्गति को बिना मिले

काल्पनिक रूप से उसे 

रोज रोज पीते हैं।


मैं जोर देकर फिर, 

पूरे अनुभव और विश्वास 

से कहता हूं, ये दुनियां 

एक तमाशा ही है।

अच्छे अच्छों का तमाशा 

नौकरी जाने, परेशानी आने

रिटायर होजाने पर साफ साफ

देखो न, नजर आता है।

कठिनाई, परेशानी, दरिद्रता, 

दुहस्वास्थ्य, स्थितियां सभी 

सतत परिवर्तन शील हैं। 

समस्या के बीतते ही, 

समस्या खुद

और समस्या का समय, 

आनंद और मनोरंजन का 

विषय होता हैं।


लोग, 

लोगों के मन, 

स्थितियां, मानक, "सब" 

समय के साथ बदलते रहते हैं। 

जो आज, 

आप के दुख का, 

विशिष्ट कारण है, 

वह कल सामान्य बन 

सबके साथ होगा।

आप से उसकी शुरुआत भर है।

दुनियां के रीति, रिवाज, 

व्यवहार, त्योहार

का यथार्थ 

आपके मानने तक ही है।

आप नियति के 

स्वभाव में बहो, 

बस सच के साथ रहो।


आपने अपना 

एक काल्पनिक रूप,

रूतबा, इज्जत और न जाने

किन किन मर्यादाओं का ताज 

खुद बनाकर पहन रखा है आज।

यह केवल तुम्हारे खयालों में 

तुम्हारे ऊपर, तुम्हारे चेहरों में

खयालों में कसा रहता है।

सच मानो औरों को यह

कतई नजर नहीं आता,

यह मात्र आपके 

मन को ही है भाता।


याद रखो, 

औरों को 

तुमसे, कोई मतलब नहीं है।

जिन्हे मतलब है भी,

उन्हे अपने मतलब से 

उनके मतलब भर ही है।

वो अपनी ही 

बे सिर पैर की इज्जत, 

और परेशानियों में 

उलझे पड़े हैं।

वे आप से 

किसी भी हाल में 

कतई अच्छे नहीं हैं।

जय प्रकाश मिश्र

 

Comments

Popular posts from this blog

मेरी, छोटी… सी, बेटी बड़ी हो गई.. जब वो.. पर्दे से

एक नदी थी ’सिंधु’ बहने सात थीं

वह सूरज है, अस्त होता है, मर्यादा से नीचे नहीं गिरता