परछाइयां, परछाइयों से भिड़ रही थीं,

प्रथम क्षणिका

जो चुना था आपने

………वो साथ है,

जो नहीं है साथ…, 

वो….तेरा कहां था।

चुनने की एक सीमा होती है, कामनाएं असीमित, एंड लेस होती हैं। जो आप चुन लेते हैं वह आपके साथ बना रह सकता है पर मात्र आंखों को सुंदर लगने वाले और मन के बंध बंधे लोग या दृश्य क्षणिक ही होते हैं, समयबद्ध ही रहते हैं। अतः अपने मन को शांत संयमित रखें।

द्वितीय क्षणिका

छलनामयी चचंल ये चितवन एकदिन

सागर समय में डूबकर उस पार होगी,

डूबते सूरज की दुबली उस किरण सी

पार होगी, पार होगी,स्मृति के पार होगी।

यह मन की चंचलता, छद्म रूप रंग, बनावटी रंग सौंदर्य नष्ट प्राय है। डूबते सूरज सा जो सागर में या क्षितिज में अपनी किरणों के साथ डूब जाता है वैसे ही समाप्त होकर, हीन भावना में मिल कर स्मृति से दूर हो जाएगा।

तृतीय क्षणिका

झर... जाएंगे,

ये.. फूल सुंदर 

एक दिन, 

खो जाएगी ये 

खुशनुमा खुशुबू 

तुम्हारी,

एक किलक 

रह जाएगी, 

मन में तुम्हारे,

क्यों चुना था

इस धरा को 

इस जनम में,

पास से,

इसको कभी

देखा नहीं।

इस जीव ने अपने जीवन के लिए इस पृथ्वी ग्रह को अपने लिए सहर्ष चुना है। यदि बिना यहां के यथार्थ को इसके रस रहस्य को अनुभूत किए शेष हो रहेंगे तो पश्चाताप रह जाएगा। अतः करुणा, प्रेम, सद्भावना, मैत्री को आजमाना चाहिए।

चतुर्थ क्षणिका

क्यूं मटेला, हो गया मन, आज इतना,

क्यूं नहीं, रुकती ये रिमझिम आज है।

क्या नही, बश में यहां कुछ, आज मेरे,

क्या नदी, बन, बह रहा हूँ… आज मैं

कभी कभी यहां सब स्वतः गतिशील है ऐसी भावना आती है। कर्म अपने स्तर को नहीं प्राप्त कर पाते।हम तिनकों सा जिंदगी को बहते देखते हैं।

पंचम क्षणिका

अब.. रहा क्या फर्क !

छूटा क्या, रहा क्या;

साथ अपने,

परछाईयों से दूर 

आकर देखता हूं,

परछाइयां, परछाइयों से

भिड़ रही थीं, 

परछाइयों से पार आकर देखता हूं।

जय प्रकाश मिश्र

एक समय लाइफ में ऐसा भी आता है की अपना अधिकार हर चीज से खत्म होकर अपनी शारीरिक मानसिक समस्या में व्यक्ति सीमित हो जाता है। उस समय वह क्या है या था तिरोहित हो जाता है। तब पता चलता है सारी दौड़ बेकार की थी पर तब उसकी परछाईं उसके साथ उसके बिस्तर में ही समा जाती है अर्थात वह बाहर निकल भी नहीं सकता। एक थोड़ी सी जगह में जीवन सीमित हो जाता है।





Comments

  1. Good explanation of life and it's path described in recent poem by you. Go on your way.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरी, छोटी… सी, बेटी बड़ी हो गई.. जब वो.. पर्दे से

एक नदी थी ’सिंधु’ बहने सात थीं

वह सूरज है, अस्त होता है, मर्यादा से नीचे नहीं गिरता